फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: विधायक विनय कुमार ने रेणुकाजी के लिए इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

ऐतिहासिक रेणुकाजी तीर्थ को अब निगम की इलेक्ट्रिक बस सेवा से जोड़ा जाएगा। शनिवार को रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। विनय कुमार ने कहा कि ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक नियमित बस सुविधा मिलने से यात्रियों और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। खासकर सुबह और शाम के समय तीर्थ स्थल तक जाने वाले श्रद्धालुओं को ददाहू से पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेणुकाजी तीर्थ तक बसों के तीन रूट सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सुबह, दोपहर और शाम के समय इलेक्ट्रिक बसों को विशेष तौर पर रेणुकाजी तक चलाया जाए, ताकि यात्रियों के साथ संतों को भी सुविधा मिल सके। इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, एडीएम एकता काप्टा, क्षेत्रीय प्रबंधक राम दयाल, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भारत सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मित्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बोर्ड सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें