फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मौलाना आजाद की जयंती पर नाहन में विद्यार्थियों ने पेश कीं तकरीरें और नज्में, योगदान को किया याद

देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया नाहन की ओर से जामा मस्जिद नाहन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तकरीरें और नज्में पेश कर मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश की आजादी, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन, विचारों और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित करवाया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके आदर्शों और शिक्षा के प्रति उनके विचारों को सामने रखा। कार्यक्रम में सदन मौलाना रऊफ ने देश की तरक्की, अमन-शांति और खुशहाली के लिए दुआ की। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर इकबाल चौधरी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की भागीदारी और प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया के प्रधान बॉबी अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को मौलाना आजाद के जीवन, शिक्षा के प्रति उनकी सोच और देश के प्रति उनके योगदान से अवगत करवाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें