फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: स्कूल लाइब्रेरी को सुदृढ़ करने के लिए 32 शिक्षक ले रहे मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में स्कूल लाइब्रेरी प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के पहले दिन डाइट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी अश्विनी ठाकुर ने अध्यक्षता की। इसमें जिला सिरमौर के 16 शिक्षा खंडों से दो-दो अध्यापकों सहित कुल 32 शिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला समन्वयक स्कूल लाइब्रेरी डॉ. मुनेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को पुस्तकालयों से जोड़ना और विद्यालयों में पुस्तकालय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने बताया कि रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट समग्र शिक्षा के साथ मिलकर स्कूल पुस्तकालयों को सुदृढ़ करने में सहयोग कर रहा है। कार्यशाला में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट की ओर से शिमला के स्टेट ट्रेनर दीपक कन्याल स्रोत समूह के सदस्य के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान बाल मित्र पुस्तकालय की अवधारणा, पढ़ने की आदत विकसित करने, पुस्तकों के संग्रह और उनके उचित प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पुस्तकालय में पढ़ने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, पुस्तकों के चेक-इन एवं चेक-आउट की प्रक्रिया और पुस्तकालय संचालन में समुदाय की भूमिका पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही लाइब्रेरी रेटिंग सिस्टम (पुस्तकालय मूल्यांकन प्रणाली) की जानकारी भी साझा की जाएगी। कार्यशाला के स्रोत समूह में जिला समन्वयक डॉ. मुनेश शर्मा के अलावा डाइट की प्रवक्ता मीरा ठाकुर और प्रवक्ता नीतू तोमर भी शामिल हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें