हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शनिवार को समेज पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों से भी मुलाकात की। विक्रमादित्य ने कहा कि घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन के लिए और मशीनरी को लगाया जाएगा।