फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: किन्नौर महोत्सव का समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने कलाकारों संग किया लोक नृत्य

रिकांगपिओ। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 का समापन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समारोह में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी और उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने स्थानीय लोगों व कलाकारों के साथ लोक नृत्य किया। समारोह की शुरुआत होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। मेला समिति ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समापन समारोह में किन्नौरी लोक नृत्य, शहनाई वादन, मॉडल पब्लिक स्कूल भावानगर की प्रस्तुति और रारंग के कलाकारों का छम नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। रारंग के कलाकारों ने लायन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें