फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: खनेरी अस्पताल में सात विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात, रामपुर डिपो को मिलेंगी 10 नई बसें

रामपुर के मुख्य अस्पताल खनेरी में प्रदेश सरकार ने सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है। इससे रामपुर सहित आसपास के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यह बात पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृज लाल ने रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। बृज लाल ने कहा कि खनेरी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। उन्होंने विशेष रूप से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार इससे जांच सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को राहत पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा की ओर से सराहन में प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सराहन में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया गया, लेकिन उसी दिन खनेरी अस्पताल में सात चिकित्सकों की तैनाती हुई। बृज लाल ने दावा किया कि रामपुर के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। जल्द ही सराहन में भी चिकित्सकों की तैनाती होने की उम्मीद है। बृज लाल ने भाजपा पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांच साल तक कई स्वास्थ्य संस्थानों और सब सेंटरों में चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई। उनका कहना था कि यदि उस समय खाली पदों को भरा गया होता तो आज ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में बड़ी संख्या में पद खाली रहे। बृज लाल ने चुनाव से पहले की गई घोषणाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले की गई कई घोषणाओं में बजट का प्रावधान नहीं था और वे महज चुनावी स्टंट बनकर रह गईं। पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ-साथ स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती भी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार बिजली मित्र, वन मित्र और पशु मित्र जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर में शिक्षा, बिजली, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग से संबंधित जरूरतों पर भी काम किया जा रहा है। बृज लाल के अनुसार रामपुर डिपो को जल्द 10 नई बसें मिलेंगी, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी। बृज लाल ने रामपुर की जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और परिवहन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है। हिंदी कीवर्ड्स

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें