फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रिकांगपिओ में कवियों ने हिंदी भाषा के महत्व और सौंदर्य पर डाला प्रकाश

राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना सम्मेलन कक्ष में हुए इस कार्यक्रम में हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष विद्या सागर नेगी मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युद्धवीर टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार ओम भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विभाग ने जिला किन्नौर के प्रथम साहित्यकार गोलदार नेगी को सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 30 कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इन कवियों ने हिंदी भाषा के महत्व और सौंदर्य को उजागर किया। हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी ने एक पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई। इस प्रदर्शनी में हिमाचल के इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत से संबंधित पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध थीं। यह प्रदर्शनी पाठकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सहायक निदेशक सुरेश राणा और सुनीला ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला भाषा अधिकारी किन्नौर दीपा शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत 13 सितंबर को राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 14 सितंबर को राजभाषा हिंदी दिवस समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर डॉ. सत्य नारायण स्नेही वक्तव्य देंगे। समारोह के अंत में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें