फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर: विधानसभा क्षेत्र में पंचायतों में वार्डबंदी का कार्य अंतिम चरण में

Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 04:34 PM IST

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में वार्डबंदी का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। पंचायत स्तर पर चल रही इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। पंचायत निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम की ओर से क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में वार्डबंदी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि अधिकांश स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द ही निपटा लिया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पंचायतों की सीमाओं को स्पष्ट करना और भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचाव सुनिश्चित करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने बताया कि वार्डबंदी से संबंधित दावे और हस्तक्षेप दायर करने की अंतिम तिथि बुधवार शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय तक प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों को विधिवत दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अब 19 मार्च गुरुवार को इन दावों और हस्तक्षेपों की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया के दौरान संबंधित पक्षों को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाएगा, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो और निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित किया जा सके। बीडीओ ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को भी इस प्रक्रिया से संबंधित कोई आपत्ति या सुझाव है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मामलों को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निपटाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें