फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी ईप्पन बने नगर निगम मंडी के मनोनीत पार्षद, सरकार ने की पहली नियुक्ति

नगर निगम मंडी में प्रदेश सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद के रूप में पहली नियुक्ति की गई है। सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले सन्नी ईप्पन को नगर निगम मंडी का मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद एडीसी मंडी प्रियांशु खाती ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सन्नी ईप्पन ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य शीर्ष नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास को लेकर उनकी प्राथमिकताएं अन्य पार्षदों जैसी ही रहेंगी। वह शहर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे। सन्नी ईप्पन ने कहा कि वह ईसाई धर्म से संबंध रखते हैं। प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को नगर निगम में मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी देकर इस वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए सरकार और नेताओं का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम की जिम्मेदारियों को निभाते हुए शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। साथ ही निगम की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए अन्य पार्षदों को पूरा सहयोग देंगे। नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर ने मनोनीत पार्षद सन्नी ईप्पन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारियों का निर्वहन सभी पार्षद मिलकर करेंगे। मेयर ने उम्मीद जताई कि सन्नी ईप्पन प्रदेश सरकार के माध्यम से नगर निगम को शहर के विकास कार्यों में पूरा सहयोग दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से मंडी शहर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा सकेगा। मनोनीत पार्षद सन्नी ईप्पन ने कहा कि शहर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह नगर निगम के अन्य पार्षदों के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयासों में सहयोग देंगे। उनकी नियुक्ति के साथ नगर निगम मंडी में प्रदेश सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद की पहली नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें