फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल स्कूल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का धूमधाम से समापन

लडभड़ोल(मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। 22 अक्टूबर से शुरू हुआ यह शिविर 28 अक्टूबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को आशीर्वचन देते हुए जीवन में अनुशासन, सेवा भाव और समर्पण का महत्व समझाया। अपने प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। शिविर का सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के कुशल दिशा-निर्देशानुसार संपन्न हुआ। इसका नेतृत्व एनएसएस पुरुष इकाई प्रभारी राकेश कुमार एवं महिला इकाई प्रभारी अनिता भारद्वाज ने किया। इस सात दिवसीय शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिसमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। शिविर की दैनिक दिनचर्या प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी और योग-व्यायाम से शुरू होती थी। इसके बाद विभिन्न बौद्धिक सत्र, प्रोजेक्ट वर्क तथा शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। शिविर के दौरान समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और एक सशक्त व जागरूक समाज के निर्माण पर विशेष बल दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें