फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: लडभड़ोल में तंबाकू मुक्त अभियान में औचक निरीक्षण, नियमों की अवहेलना पर काटे चालान

तहसील लडभड़ोल के मुख्य बाजार और बस स्टैंड पर सोमवार को प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। टीम ने नियमों की अवहेलना करने, बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के चालान काटे। नागरिक चिकित्सालय लडभड़ोल की चिकित्सा अधिकारी डॉ.उर्वशी और स्वास्थ्य शिक्षक सुनीता कुमारी के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने बाजार का दौरा किया और दुकानदारों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य शिक्षक सुनीता कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक विशेष तंबाकू मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फ्लाइंग स्क्वाड ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोटपा की धारा-4 के तहत चालान किए गए और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों के भीतर या आसपास किसी को भी धूम्रपान अथवा तंबाकू उत्पादों के सेवन की अनुमति न दी जाए। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया या परिसर में अवशेष मिले, तो संबंधित दुकानदार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें