फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: संजीव सूद बोले- नशे के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

धर्मपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरला में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी संजीव सूद ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य हितेंद्र पठानिया ने भी विद्यार्थियों को नशे से बचाव संबंधी टिप्स दिए। डीएसपी संजीव सूद ने युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक या दोस्तों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत गंभीर लत में बदल सकती है। उन्होंने विशेष रूप से चिट्टे को बेहद खतरनाक नशा बताते हुए विद्यार्थियों को इसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। संजीव सूद ने कहा कि युवाओं को दोस्त चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसी संगत से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जो उन्हें नशे या किसी अन्य गलत गतिविधि की ओर ले जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें