फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी मंडी में अष्टमी मेले की धूम, शोभायात्रा के बाद टारना माता मंदिर में हुआ कन्या पूजन; कम भीड़ ने खींचा ध्यान

छोटी काशी मंडी में रविवार को पारंपरिक अष्टमी मेला आयोजित किया गया। नगर निगम की ओर से आयोजित इस मेले में महापौर सुमन ठाकुर, आयुक्त डॉ. मदन कुमार सहित पार्षदों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान राज माधव राय, बाबा भूतनाथ और सिद्धकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और मंडी शहर की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की गईं। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय देवी-देवताओं की अगुवाई में शहर से टारना माता मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूमते और नाचते हुए मंदिर पहुंचे। वहां विधिवत पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया और माता रानी का आशीर्वाद लिया गया। नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर ने बताया कि सभी के सहयोग से वर्ष 2019 में इस मेले को दोबारा आयोजित करने की शुरुआत की गई थी। निगम का प्रयास है कि आने वाले समय में मेले को और भव्य तरीके से आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें और अपनी परंपराओं से जुड़ें। स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि प्राचीन समय में इस मेले का आयोजन होता था, लेकिन बाद में यह बंद हो गया था। वर्ष 2019 से नगर निगम ने इसे फिर से शुरू करने का सराहनीय प्रयास किया है। हालांकि, उन्होंने मेले में लोगों की कम उपस्थिति को चिंता का विषय बताया। उनका कहना है कि लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए। वहीं, स्थानीय निवासी कैप्टन सैनी ने मेले का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें