फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा जोगिंद्रनगर शहर

गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को जोगिंद्रनगर शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। शहर में निकाली गई गणपति की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए गणपति की महिमा का गुणगान करते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। डोहग स्थित सती माता मंदिर और युवक मंडल के तत्वावधान में गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जोगिंद्रनगर स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यहां गणपति सेवा युवा मंडल के सहयोग से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा मंदिर और गणेश सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 17वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को सनातन धर्म सभा मंदिर में गणपति की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि 18 सितंबर तक मंदिर में गणपति की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन गणपति की महाआरती होगी। गणेश भक्तों के लिए प्रतिदिन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। वहीं, 18 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर रामलीला मैदान सहित क्षेत्र के कई स्थानों और घरों में भी गणपति की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। अगले दस दिनों तक धार्मिक आयोजनों का दौर जारी रहेगा। चौंतड़ा और भराड़ू में भी गणपति की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें