हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा और जोगिंद्रनगर विकास मंच की ओर से क्षेत्रवासियों के लिए दो बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर को मकरीड़ी में निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर और 27 दिसंबर को चौंतड़ा में विशाल रोजगार मेला लगेगा। रविवार को लडभड़ोल कार्यालय में मंच अध्यक्ष कमांडेंट जेपी राणा (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि मकरीड़ी शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच, ऑपरेशन, चश्मे और रोटरी अस्पताल मारंडा तक आवाजाही की सुविधा मुफ्त रहेगी। इसका पूरा खर्च मंच के संस्थापक केके सकलानी उठाएंगे।