फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवी बंटी सराजी पहुंचे एचआरटीसी मंडल कार्यालय, चालक के निलंबन को रद्द करने की उठाई मांग

ब्यासर सड़क पर निगम की बस हादसे में निलंबित किए गए चालक की बहाली के लिए समाज सेवी बंटी सराजी हिमाचल पथ परिवहन निगम के वाशिंग स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग से मुलाकात की और चालक का निलंबन रद्द करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि एक हफ्ते के भीतर चालक का निलंबन रद्द किया जाए, अन्यथा चालकों के साथ मिलकर कुल्लू बस अड्डा में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके चलते उपमंडलीय प्रबंधक ने उनकी इस सिफारिश को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें