फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दारचा-सरचू के बीच बर्फबारी से बंद मार्ग 24 घंटे बाद खुला, यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

Krishan Singh Updated Thu, 05 Dec 2024 11:02 AM IST

मनाली-लेह मार्ग पर दारचा-सरचू के बीच 24 घंटे बाद बुधवार से यातायात शुरू हो गया। यह मार्ग बुधवार दोपहर को एक बजे के बाद खोल दिया गया। ताजा बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ने और ब्लैक आइस जमने के कारण बीते मंगलवार को दोपहर एक बजे बंद हो गया था। बुधवार को मार्ग बहाल होने के बाद प्रशासन ने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के वाहन दारचा से आगे भेजे। दारचा-शिकुंला के बीच 24 घंटे तक मार्ग बंद रहा। जरूरी काम के लिए जाने वाले लोग सड़क बहाल होने का इंतजार करते रहे। इससे स्थानीय लोगों के साथ घाटी की वादियों में घूमने आने वाले सैलानियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें