फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छह दिनों से कुल्लू और लाहौल का जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुख्य सड़कों से बर्फ टटाने का काम शुरू

Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 02:23 PM IST

छह दिनों से कुल्लू व लाहौल का जनजीवन अस्त-व्यस्त। कुल्लू। जिला कुल्लू व लाहौल में छह दिनों से जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। रविवार रात को भी कुल्लू व लाहौल घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। तीन हाईवे के साथ जिला में 80 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। वहीं,200 बिजली के ट्रांसफार्मर भी प्रभावित होने से अंधेरा पसरा है। मनाली तक व मणिकर्ण तक निगम की बसें भी नहीं जा रही हैं। कुल्लू-मनाली पेर पतलीकूहल और मणिकर्ण जाने वाली बसें जरी से आगे नहीं भेजी जा रहीं। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में चार फीट ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि अटल टनल के साथ पोर्टल में 60, सोलंगनाला 45, मनाली 15, जलोड़ी दर्रा में 40 सेंमीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। हालांकि, लाहौल में बीआरओ ने मुख्य सड़कों से बर्फ टटाने का काम शुरू कर दिया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें