फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तुपचिलिंग गोंपा में लामाओं ने किया मुखौटा नृत्य

अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:59 PM IST

लाहौल के तुपचिलिंग गोंपा में शुक्रवार को जांस्कर के बरदन गोंपा से आए लामाओं द्वारा मुखौटा नृत्य आकर्षण रहा। संसार में सुख शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए आयोजित मुखौटा नृत्य देखने काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। संसार में सुख समृद्धि के लिए लामाओं द्वारा यमदूत नृत्य, तुरदक, महाकाला का आठ रुप नृत्य जिसमें आठ लामाओं द्वारा एक साथ मुखौटा नृत्य वेहद आकर्षक रहा। उसके उपरांत ज़ोरछम और नछम नृत्य भी आकर्षक रहा। बरदन गोंपा में तैनात लामा आचार्य रिगज़िन संफेल ने बताया कि छम नृत्य एक पारंपरिक तिब्बती नृत्य है, जो तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं द्वारा किया जाता है। यह नृत्य धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों के दौरान प्रदर्शित किया जाता है, जिसमें भिक्षु विभिन्न मास्क और पारंपरिक पोशाकें पहन कर तुपचिलिंग में बुरी आत्माओ को भगाने के साथ ही पूजा पाठ और संगीत के साथ सुंदर मुखौटा नृत्य किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें