शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू सीबीएसई में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। आगामी तीन दिनों तक जिलाभर के 22 विद्यालयों के 351 से अधिक खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिताएं खेल मैदान ढालपुर में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने किया।