फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर में पांच नवरात्रों में 70 लाख का चढ़ावा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ज्वालामुखी(कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पांच नवरात्रों के दौरान करीब 70 लाख रुपये का चढ़ावा मंदिर में चढ़ाया गया है, जबकि लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सफाई और पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए तीन समय निशुल्क लंगर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि छठी, सप्तमी और अष्टमी के अवसर पर मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर कार्यालय के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां आयुर्वेदिक और स्थानीय चिकित्सक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में दी जाने वाली दवाइयों का खर्च मंदिर प्रशासन वहन कर रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है, ताकि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अतिरिक्त रूहानी सत्संग संस्था की ओर से ज्वालामुखी बस स्टैंड के समीप पार्किंग स्थल पर भी मेडिकल कैंप लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार भी किया जा रहा है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा गया है, ताकि उन्हें नवरात्र के दौरान सहजता से मां ज्वाला के दर्शन हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें