फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ज्वालामुखी कॉलेज में राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, आठ राज्यों के 200 से अधिक प्रतिभागी ले रहे भाग

स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रतन राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में वाणिज्य विभाग की ओर से वित्तीय समावेशन, उद्यमिता एवं सतत विकास भारत के पश्चिमी हिमालयी राज्य विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित इस सम्मेलन में आठ राज्यों के 200 से अधिक प्राध्यापक एवं शोधार्थी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का समापन शनिवार, 17 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर सम्मेलन समन्वयक एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. बलजीत जमवाल, संयोजक डॉ. सुरजीत कुमार, आयोजन सचिव डॉ. शिखा धरवाल, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्राचार्य डॉ. सुशील भारद्वाज, पूर्व प्राचार्य डॉ. अमरजीत अत्री तथा राजकीय महाविद्यालय खुंडियां के प्राचार्य डॉ. शशिपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। तकनीकी सत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. कुलभूषण चंदेल और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. तेजेंद्र शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार साझा किए। उन्होंने हिमाचल में स्थानीय व्यवसायों की संभावनाओं, उद्यमिता विकास और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने तथा नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन के दौरान कुल 14 तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिभागी अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य शोध एवं अकादमिक संवाद को बढ़ावा देना तथा पश्चिमी हिमालयी राज्यों में आर्थिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्राध्यापकों और शोधार्थियों को अपने शोध निष्कर्ष साझा करने तथा नए विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिल रहा है। सम्मेलन की समापन सेरेमनी शनिवार को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें