फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: मटौर पुल पर निर्माण कार्य से कांगड़ा में लगा लंबा जाम, सुबह से सड़कों पर फंसे रहे लोग

मटौर पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते बुधवार सुबह कांगड़ा में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। जमानाबाद रोड सहित कांगड़ा को जोड़ने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों पर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जमानाबाद, अब्दुल्लापुर और बल्ला की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दरअसल, प्रशासन की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक मटौर पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी संपर्क मार्गों पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे से ही विभिन्न मार्गों पर वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में लोग घंटों सड़कों पर परेशान होते रहे। इस जाम का सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और जरूरी कामों से घरों से निकले लोगों पर पड़ा। सुबह के समय यातायात बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वाहन चालकों ने प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुल पर यातायात बंद करने से पहले वैकल्पिक मार्गों पर उचित इंतजाम किए जाने चाहिए थे। यदि पहले से बेहतर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया होता तो लोगों को सुबह-सुबह घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ता। समाचार लिखे जाने तक संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और लोगों को यातायात सामान्य होने का इंतजार था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें