फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन: विधायक कमलेश ठाकुर ने सेरा में बांटी 49 लाख की राहत राशि

Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 04:49 PM IST

विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के गरीबों, बेसहारा बच्चों एवं महिलाओं और समाज के अन्य जरुरतमंद लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं, जिनका सीधा लाभ इन लोगों तक पहुंच रहा है। सोमवार को सेरा के विश्राम गृह में आयोजित मुख्यमंत्री राहत कोष राशि वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बेसहारा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, आवास योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। कमलेश ठाकुर ने 194 जरुरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत कुल 49 लाख रुपये की राहत राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए व लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इससे पहले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने विधायक का स्वागत किया तथा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। तहसीलदार निधि सकलानी ने प्रशासन की ओर से कमलेश ठाकुर का स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें