फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली के जयकारों से गूंजा हमीरपुर, भव्य शोभायात्रा में दिखी कोलकाता की संस्कृति की झलक

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में शुक्रवार को मां काली के जयकारों से पूरा मुख्य बाजार गूंज उठा। कोलकाता मूल के लोगों की ओर से आयोजित मां काली की भव्य शोभायात्रा में बंगाल की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते और मां काली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे पूरे बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के संयोजक संजय उर्फ केलेस ने बताया कि कोलकाता मूल के लोग हर वर्ष पश्चिम बंगाल से मां काली की प्रतिमा लाकर हमीरपुर में चार दिवसीय विशेष चौकी का आयोजन करते हैं। इस दौरान विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना की जाती है और श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी के समापन पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, शनिवार को नादौन में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। संयोजक संजय उर्फ केलेस ने कहा कि हमीरपुर में हर वर्ष मां काली की पूजा के लिए यह आयोजन किया जाता है। इसमें कोलकाता मूल के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था को जीवंत बनाए रखना है। शोभायात्रा के माध्यम से बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें