फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विधायक आशीष शर्मा ने शिक्षकों को घर-घर जाकर किया सम्मानित

Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 07:17 PM IST

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने एक अनुकरणीय पहल की शुरुआत की है। नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के तहत विधायक आशीष शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के 90 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी 22 वयोवृद्ध शिक्षकों के घर-घर जाकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया। विधायक आशीष शर्मा ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करते हैं और उन्होंने देश को कई महान हस्तियां दी हैं। माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने विधायक आशीष शर्मा की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए उनका साधुवाद व्यक्त किया। इस मौके पर नारायण सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, पदाधिकारी प्यारे लाल शर्मा, अजय शर्मा,जिला परिषद सदस्य सुरेश सोनी, सोनी कुमार, सभी बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष एवं पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें