आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने 62 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में जुकाम, खांसी और पीठ दर्द सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज जांच करवाने पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाईं। इसके साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया।