हमीरपुर जिलाभर के स्कूलों में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने एलईडी स्क्रीनों और प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री के संवाद को सुना। बाल स्कूल हमीरपुर में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ एमआर चौहान की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को दिखा। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद एवं अन्य मौजूद रहे।