फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी अमरजीत ने गृहरक्षकों और स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Krishan Singh Updated Tue, 11 Nov 2025 03:59 PM IST

बाढ़ या अन्य नदी नालों, तालाबों में डूबने की घटनाओं व आपात परिस्थितियों के दौरान बचाव कार्यों में निपुणता प्रदान करने के लिए गृहरक्षकों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत ने इन गृहरक्षकों और स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बाढ़, जल भराव या अन्य कारणों से नदी-नालों एवं तालाबों में डूबने की घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गृहरक्षक की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के जवानों तथा अन्य वालंटियरों को कोलकाता के एक अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और जल क्रीड़ा केंद्र पौंग डैम में अलग-अलग प्रशिक्षण कोर्स करवाए हैं। कोलकाता के एक संस्थान से 42 दिन का डीप अंडर वाटर डाइविंग कोर्स करने वाले गृहरक्षकों के 12 जवानों और तीन अन्य वालंटियरों में अंकुश परमार प्रथम रहे। अन्य प्रतिभागियों में पवन कुमार, अविनाश ठाकुर, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे। जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम से 14 दिन का स्वीमिंग कोर्स करने वाले गृहरक्षक के 17 जवानों व तीन वालंटियरों में अशोक, कौशल कुमार, सतीश, राजिंद्र, रवि, पवन, अविनाश, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, अंकुश परमार, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे। इस अवसर पर गृहरक्षकों के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, डीडीएमए की समन्वयक (प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण) समीक्षा शर्मा, भानु शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें