फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: रेल बहाली की मांग पर सांसद और डीआरएम के समक्ष गरजे लोग

कांगड़ा घाटी में रेल बहाली की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने सांसद राजीव भारद्वाज व डीआरएम जम्मू विवेक कुमार के समक्ष जोरदार तरीके से मांग उठाई। संयुक्त निरीक्षण के लिए पहुंचे सांसद और डीआरएम को समिति ने रेल बहाली सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। डीआरएम पूर्ण रूप से रेल बहाली के पक्ष में नहीं थे, लेकिन सांसद के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने 11 अक्तूबर से दो ट्रेनें चलाने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि वह रेल बहाली का मामला रेल मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। इसके बाद सांसद, डीआरएम और विधायक पवन काजल प्रभावित रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के लिए बाथू पुल से कोपर लाहड़ की ओर रवाना हुए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों में रोष रहा। बाद में संयोजक राजेश नंदपुरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्वसम्मति से अभिनव शर्मा को अध्यक्ष, मंजीत सिंह को महासचिव, सरूप सिंह को उपाध्यक्ष तथा पीसी विश्वकर्मा और सतीश शर्मा को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। बाकी कार्यकारिणी यथावत रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें