फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: अंडर-19 खेलकूद में कॉमेट मेन्सा स्कूल की लड़कियों का दबदबा, बनीं बास्केटबॉल और हैंडबॉल चैंपियन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बास्केटबॉल और हैंडबॉल दोनों ही स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर लिया है। शानदार खेल के आधार पर स्कूल की सात प्रतिभाशाली खिलाड़ियों बास्केटबॉल में स्वास्तिका, खुशबू, धन्वी, रितांशी और हैंडबॉल में सना, अनाक्षी, मन्नत का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। इस दोहरी उपलब्धि पर स्कूल के संचालक, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। यकीनन, यह पल इन युवा चैंपियंस और पूरे स्कूल के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें