फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिक्षा खंड हरदासपुरा में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम के तहत एक दिन की कार्यशाला का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Dec 2024 02:47 PM IST

शिक्षा खंड हरदासपुरा में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम के तहत एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा खंड हरदासपुरा के लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में समग्र शिक्षा की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी सभी सदस्यों को दी गई। जिसमें विद्यांजलि पोर्टल, गर्ल एजुकेशन, एनरोलमेंट ड्राइव जैसी विभिन्न गतिविधियों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा एव खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद भी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में पुनीत निराला राजकुमार अजय शर्मा एवं रविकांत ने बतौर रिसोर्स पर्सन काम किया। इस अवसर पर अशोक गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल गागला की आंचल ने पहला, मिडिल स्कूल हरदासपुरा की यशिका ने दूसरा एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल करिया की राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य समस्त लोगों तक समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी देना था। यह जानकारी मुख्य स्रोत व्यक्ति पुनीत निराला जी ने दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें