फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों का सरकार को अल्टीमेटम, दिवाली से पहले मानदेय नहीं बढ़ा तो प्रदेशव्यापी हड़ताल

आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित सीटू) ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया। भोरंज और नादौन उपमंडलों में यूनियन की सदस्यों ने विरोध जताते हुए उपमंडलाधिकारियों (एसडीएम) के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी जल्द लागू करने की मांग उठाई। भोरंज में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने प्रदर्शन किया। डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि यदि दिवाली से पहले मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी लागू नहीं की गई और इसे अप्रैल 2026 से प्रभावी नहीं बनाया गया, तो यूनियन प्रदेशव्यापी हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी। यूनियन के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 के बजट सत्र के दौरान आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के मानदेय में अप्रैल 2026 से 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। यूनियन का आरोप है कि घोषणा के आठ महीने बीत जाने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। इससे आंगनबाड़ी कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चीनी, प्याज, दालों, रसोई गैस और सब्जियों सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद मानदेय में घोषित बढ़ोतरी लागू नहीं की गई है। यूनियन ने सरकार से मांग की कि बजट सत्र में की गई घोषणा को बिना किसी और देरी के लागू किया जाए और बढ़ोतरी का लाभ अप्रैल 2026 से दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें