फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: पेयजल और सीवरेज बिलिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष, अधिशासी अभियंता से उठाया मामला

जल शक्ति विभाग की पेयजल और सीवरेज बिलिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। लंबे समय तक बिलिंग और भुगतान व्यवस्था बंद रहने के बाद करीब 14 माह की अवधि के बिल एरियर सहित एकमुश्त जारी किए जाने से उपभोक्ताओं पर अचानक आर्थिक बोझ पड़ गया है। इस समस्या को लेकर चंबा संघर्ष समिति, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर राहत की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में डीके सोनी, सुरेश कश्मीरी, सत्य प्रकाश वेद, हरिंद्र सिंह, अशोक महाजन, लेख राज धीमान, ओम प्रकाश गुलेरिया, ओम प्रकाश गोस्वामी और सुभाष महाजन मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि अगस्त 2025 में बिना स्पष्ट पूर्व सूचना के पेयजल और सीवरेज बिलों का भुगतान लेना अचानक बंद कर दिया गया था। उपभोक्ताओं ने कई बार विभाग से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। समिति ने चेताया कि समाधान नहीं हुआ तो जन असंतोष व्यापक रूप ले सकता है। वहीं अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा कहा कि वरिष्ठ नागरिकों संबधी समस्या अपने उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें