फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: खो-खो के फाइनल में पहुंचीं अमरपुर और धनथर की टीमें, कबड्डी में घुमारवीं बना चैंपियन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में आयोजित अंडर-14 बालक जोनल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। विभिन्न स्कूलों से प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में दमखम दिखाते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनथर की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान शानदार तालमेल और खेल कौशल दिखाया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की टीम ने मिनर्वा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। घुमारवीं के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान बेहतर रणनीति, टीमवर्क और मजबूत खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं और मिनर्वा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं, वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में औहर और मिनर्वा की टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें