फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बरमाणा पहुंचे जयराम ठाकुर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे

Ankesh Dogra Updated Sun, 06 Sep 2026 05:23 PM IST

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बरमाणा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर को काले झंडे दिखाकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान एसीसी प्लांट से जुड़े ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के हितों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बरमाणा एवं सदर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के उपाध्यक्ष नितीश ठाकुर ने भाजपा नेताओं पर एसीसी प्लांट से जुड़े लोगों के हितों की कथित अनदेखी करने का आरोप लगाया। नितीश ठाकुर ने कहा कि जब बरमाणा स्थित एसीसी फैक्ट्री बंद हुई थी, उस समय भाजपा के नेताओं ने ट्रांसपोर्टरों के हितों से जुड़े मुद्दे को विधानसभा और संसद में प्रभावी ढंग से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि प्लांट के बंद होने के बाद ट्रांसपोर्टरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नितीश ठाकुर ने एसीसी प्लांट के दोबारा संचालन के दौरान बरमाणा के ट्रांसपोर्टरों के किराये में की गई कमी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि ट्राले के किराये में 1.18 रुपये और छह चक्के वाले वाहनों के किराये में एक रुपये की कटौती की गई है। उन्होंने सवाल किया कि जब परिवहन लागत और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं तो ऐसे समय में ट्रांसपोर्टरों का किराया कम करने का निर्णय क्यों लिया गया। कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं से ट्रांसपोर्टरों के हितों को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। जयराम ठाकुर के बरमाणा पहुंचने के दौरान हुए इस विरोध प्रदर्शन से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसीसी प्लांट से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें