फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: रामगढ़ माजरा के युवक की सड़क हादसे में मौत, ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 03:02 PM IST

यमुनानगर जिले के रामगढ़ माजरा गांव निवासी 31 वर्षीय विकास की आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास की फरवरी 2025 में ही शादी हुई थी और वह अपने परिवार का सहारा था। रोज़ की तरह आज सुबह करीब 7 बजे वह घर से काले आम स्थित फैक्ट्री के लिए निकला था। जब वह साडोरा–दोसड़का चौक के पास पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे एक ओवरलोड डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को कुछ दूरी तक आगे ले गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक को रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड डंपरों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही आम हो गई है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें