यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर आज आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक विशेष रेल यात्री संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान में स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश थास्वदेशी अपनाएं, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं।” केंद्र और राज्य सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इसी दिशा में हरियाणा के सभी मंत्रियों ने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से इस अभियान का नेतृत्व किया है। स्वयं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री जी ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज यमुनानगर में भी यह जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यमुनानगर कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के माननीय मंत्री श्याम सिंह राणा और क्षेत्रीय विधायक घनश्याम ने की। उनके साथ जिला और प्रदेश स्तर के अनेक वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, चेयरमैन तथा सभी पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मुलाकात कर उनसे स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आग्रह किया। उन्होंने यात्रियों को बताया कि यदि हम अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, तो देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सकता है।