शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक फाइनेंसर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी 60 वर्षीय हरभजन सिंह के रूप में हुई है। वारदात उस समय हुई जब वे सुबह जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर करीब आठ राउंड गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।