फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में गन्ने के कीमतों के लिए आज सड़क पर उतरेंगे किसान और कांग्रेसी

यमुनानगर। गन्ने के दाम में प्रदेश सरकार की ओर से की गई मामूली बढ़ोतरी को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। वहीं, अब संयुक्त किसान मोर्चा और कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरने जा रहे हैं। आज जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में रादौर बस स्टैंड के सामने सुबह 10 बजे प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान जगाधरी अनाज मंडी गेट पर एकत्रित होंगे। यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि गन्ने के उचित दाम की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिन जिलों में निजी शुगर मिल हैं, वहां मिलों के प्रबंध निदेशकों को और सरकारी मिलों वाले जिलों में उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसी कड़ी में यमुनानगर में भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आसपास के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, क्योंकि यमुनानगर आने-जाने के रास्ते भी अभी बंद हैं। सरकार ने गन्ने के दाम में केवल 15 रुपये और गेहूं के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी करके साबित कर दिया है कि उसे किसानों की आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं है। किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव बढ़ाया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सुरेश कौथ सहित अन्य किसान नेता शामिल होंगे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी घोषणा की गई है। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की संभावना है। गन्ने के भाव का मुद्दा अब किसान संगठनों के साथ विपक्षी दलों के आंदोलन का भी केंद्र बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें