सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले संबंधित विभागीय संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाई कन्हैया साहिब चौक पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल सौदे दने की व संचालन जिला सचिव सतीश कुमार ने किया प्रदर्शनकारियों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीसी ऑफिस तक रोष मार्च कियाप्रदर्शन को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा,बिजली के नेता विक्रम काम्बोज, अध्यापक संघ से राकेश धनखड़,किसान नेता जरनैल सांगवान ने बताया कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 23 दिसंबर 2025 एवं 31 दिसंबर 2025 को कच्चे कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए ऐतिहासिक और स्पष्ट आदेशों के बावजूद हरियाणा सरकार उन्हें लागू करने के बजाय जानबूझकर टालमटोल की नीति अपना रही है। ग्रामीण चौकीदार, आशा वर्कर्स एवं मिड डे मिल के कर्मचारियो को कर्मचारी का दर्जा तक नहीं दिया जा रहा, सरकार कभी डबल बेंच में जाने की बात करती है, तो कभी सुप्रीम कोर्ट की आड़ लेकर न्यायालयीन आदेशों को निष्प्रभावी करने का रास्ता अपनाती रही है, जो सीधे-सीधे न्यायालय की अवमानना और कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है।उच्च न्यायालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि 1993, 1996, 2003 एवं 2011 की नीतियों के अंतर्गत आने वाले सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा 31 दिसंबर 2025 तक 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी कर्मचारियों को, पद सृजित कर, नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही वेतन निर्धारण एवं एरियर भुगतान के भी स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।