अमर उजाला फाउंडेशन व स्कूलों के सहयोग से वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी कमलदीप गोयल व डीसी पार्थ गुप्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन संयम जैन द्वारा किया गया। एसपी कमलदीप गोयल ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को नशे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसे सभी को मिलकर खत्म करना होगा। इसमें बच्चों से लेकर विद्यार्थियों का सहयोग जरूरी है। समाज में फैल रहा नशा युवकों को खोखला करता जा रहा है, जिससे परिवार भी उजड़ रहे हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए नशे का आदि व्यक्ति किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है। डीसी पार्थ गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशे पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, लेकिन समाज का सहयोग सबसे ज्यादा जरूरी है। नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसमें नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने वालों का नाम भी गुप्त रखा जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी संस्थाओं में क्लाउड नाइन एजुकेशनल, वरिंदा माइका, गुरदेवी अस्पताल, फॉलकन ऑटोमोबाइल, मेड औरा अस्पताल, लाइफ केयर क्लिनिक, मंगला मोल्डिंग, जेट फिनाइल, लांबा लाईट्स, आदर्श विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल आदि के सहयोग से नशे के विरूद्ध अभियान में सहयोग किया, ओर स्कूली बच्चों के अलावा शहर के लोगों ने सहयोग किया और नशे के विरुद्ध अभियान में वॉकथॉन में हिस्सा लिया।