फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने किसानों को किया बेहाल, तीन किलोमीटर का सफर तय करने में लगे चार घंटे

गोहाना। नई अनाज मंडी में फसल की आवक ज्यादा होने से व्यवस्था बिगड़ गई। इससे अनाज मंडी और शहर की सभी सड़कों पर जाम लग गया। महम-जींद बाइपास रोड पर करीब तीन किलोमीटर और जींद रोड पर दो किलोमटर तक जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने दूसरे वाहनों की आवाजाही को सूचारू रखने के लिए फसल लेकर आने वाले ट्रैक्टरों की रोड के एक तरफ लाइन लगवा दी। रोड के एक तरफ लगे जाम के कारण किसानों को 3 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब चार घंटे का समय लग गया। अनाज मंडी में बीते कई दिनों से फसल की आवक अधिक हो रही है। अनाज मंडी में प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल से अधिक धान पहुंच रहा है। आवक की तुलना में उठान धीमा है, जिसके कारण मंडी परिसर में फसल उतारने का स्थान कम पड़ रहा है। इससे किसानों को प्रतिदिन जाम की स्थिति झेलनी पड़ रही है। किसानों को महम रोड से अनाज मंडी तक पहुंचने में करीब 4 घंटे का समय लग गया। जाम का असर महम रोड, बरोदा रोड और जींद रोड पर भी पड़ता है। जींद रोड पर भी करीब दो किलोमीटर तक जाम लगा। किसान दोपहर बाद तक जाम में फंसे रहे। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन का कहना है कि अनाज मंडी में ज्यादा फसल आने से जाम की स्थिति बन रही है। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें