फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस

सोनीपत। सेक्टर-12 में बुधवार को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेश वत्स ने कहा कि हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी राव तुलाराम सहित देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है। हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने राव तुलाराम के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। रविकांत कौशिक ने बताया कि राव तुलाराम का जन्म नौ दिसंबर 1825 को हुआ था। वह रेवाड़ी क्षेत्र के प्रमुख शासक रहे और 1857 के विद्रोह के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए स्थानीय शासन की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 1863 को काबुल में बीमारी के कारण राव तुलाराम का निधन हुआ था। उनके जीवन से जुड़ा संदेश था कि गुलामी की जिंदगी से आजादी की मौत बेहतर है। इस दौरान इंद्रपाल दहिया, सतपाल वर्मा, राकेश कुमार, अर्पित सिंह, आयकर अधीक्षक सोनू कुमार, हैप्पी और शुभम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें