फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सांस्कृतिक कार्यशाला में छात्राओं ने सीखी लोक कला और हरियाणवी नृत्य की बारीकियां

सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से आयोजित 20 दिवसीय कला एवं नृत्य कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला में छात्राओं को हिंदी नाटक, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी गीत, रागिनी और हरियाणवी नृत्य सहित विभिन्न लोक एवं सांस्कृतिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में हरियाणा कला परिषद के एडिशनल डायरेक्टर गगन हरियाणवी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण सरोहा का भी आभार जताया कि छात्राओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए हरियाणा कला परिषद, प्रशिक्षक प्रदीप और आकाश सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच संचालन हिमांशु ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील पंवार, डॉ. मंजीत, डॉ. सविता, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अमिता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें