फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर शहर में निकाला जुलूस

Naveen Updated Sun, 06 Sep 2026 05:25 PM IST

नगर परिषद के सफाईकर्मियों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रविवार को शहर में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। कर्मचारियों का जुलूस सोनीपत रोड पर स्थित कैनाल रेस्ट हाउस से शुरू हुआ और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के कार्यालय पर समाप्त हुआ। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के गोहाना इकाई प्रधान प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी एक माह से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों को सरकार ने मई माह में हुए आंदोलन के दौरान पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। सरकार ने उनके साथ वायदा खिलाफी की है। सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में ही कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के चलते ही शहर में कचरे का उठान नहीं किया जा रहा है। रविवार को उन्होंने शहर में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला है। जुलूस में गोहाना के साथ-साथ सोनीपत, खरखौदा व रोहतक से करीब 200 कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने सरकार द्वारा लगाई गई एस्मा की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। उनकी मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने को लेकर हैं। इस अवसर पर राजपाल बहादुरगढ़, राजीव खत्री, राकेश सांवरिया, संभूत, भारत कंडेरा, शालू, देशराज, सुरेश यादव, सुनीता, सुंदर सिंह, तिलक राज, बीरमति, सुनीता, सीमा आदि उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें