फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: महिलाओं से पौष्टिक आहार अपनाने, बच्चों के पोषण का ध्यान रखने की अपील

सोनीपत। विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय ''आंगन मिलन सेवा'' कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव मंडौरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, गोविंद नगर में आयोजित आंगन मिलन उत्सव में मेयर राजीव जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गांव मंडौरा में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया ने लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने महिलाओं से पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने व बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को एक ही स्थान पर पोषण, स्वास्थ्य एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेसिपी प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी प्रस्तुत कर पोषण के महत्व का संदेश दिया। बच्चों एवं महिलाओं को फल और मिठाइयां भी वितरित की गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें