फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राहत : अब बहालगढ़ रोड पर बने बस क्यू शेल्टर पर होगा बसों का ठहराव

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 08:07 PM IST

यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत रोडवेज अधिकारियों ने अब सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर बने बस क्यू शेल्टर पर बसें रोकने के आदेश दिए हैं। जिससे दर्जन भर कॉलोनियों के साथ ही करीब नौ सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फायदा मिल सकेगा। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी काफी समय से दिवान फार्म चौक पर मैप्स्को सिटी सेक्टर 26-27 के पास बने बस क्यू शेल्टर पर बसों को रोकने की मांग कर रहे थे। सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर दिवान फार्म के आसपास दर्जन भर से अधिक कॉलोनियों व करीब नौ सेक्टर बसें हुए है। यहां के निवासियों को दिल्ली आवागमन करने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सोनीपत- बहालगढ़ रोड पर दिवान फार्म के सेक्टर 26-27 मैप्स्को सिटी के नाम से बस क्यू शेल्टर तो बना दिया गया था, लेकिन यहां बसें नहीं रुकने से इसका प्रयोग नहीं हो रहा था। ऐसे में मैप्स्को सिटी आरडब्ल्यूए सचिव राजेंद्र गौतम, सदस्य बलवान सिंह व अन्य ने सोनीपत विधायक निखिल मदान से मिलकर समस्या के समाधान की मांग रखी। जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। अब रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार ने सोनीपत से दिल्ली आवागमन करने वाली बसों के चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर दिवान फार्म के पास स्थित बस क्यू शेल्टर पर बसों का ठहराव करें। जिससे क्षेत्र के लोगों को भी परिवहन सुविधा का लाभ मिल सके। यहां के निवासियों को मिलेगा फायदा बहालगढ़ रोड पर दिवान फार्म के पास बने चौक पर बसों का ठहराव होने से पीपी ग्रीन सिटी, मैप्स्को सिटी सेक्टर 26-27, व्हाइट लिली, साउथ सिटी, क्राफ्ट होम, श्री ग्रीन सिटी, सिद्धार्थ एनक्लेव, सेक्टर-2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 26, 27 व गांव अहमदपुर के निवासियों को फायदा मिल सकेगा। -बहालगढ़ रोड पर सेक्टर 26-27 मैप्स्को सिटी में बनाए गए बस क्यू शेल्टर पर बसें रुकने से दर्जन भर कॉलोनियों व करीब आस पास के आठ सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फायदा मिल सकेगा। उन्हें अब बस पकड़ने के लिए बस अड्डा तक दौड़ नहीं लगानी होगी। -बलवान सिंह ढाका, सदस्य, आरडब्ल्यूए, मैप्स्को सिटी बहालगढ़ रोड पर सेक्टर- 26-27 मैप्स्को सिटी में बस क्यू शेल्टर तो बना दिया था, लेकिन बसें नहीं रुकने का लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा था। सोनीपत विधायक निखिल मदान से मिले थे, उन्होंने मांग पूरी करते हुए रोडवेज अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए। रोडवेज महाप्रबंधक ने भी सहमति जताते हुए बसों के ठहराव के आदेश दिए हैं। -राजेंद्र गौतम, सचिव, आरडब्ल्यूए, मैप्स्को सिटी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें