फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में एडीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने की मांग

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 04:33 PM IST

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किस्त जारी न होने पर मंगलवार को गांव करेवड़ी के ग्रामीणों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में गोहाना रोड स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर रोष जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की, कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत जल्द दूसरी किस्त जारी करवाई जाए। ग्रामीणों को आश्वासन मिला कि एक सप्ताह में लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण संदीप, कर्मवीर ने बताया कि लोगों को योजना के तहत 3 माह पहले पहली किस्त जारी की गई थी। इसके बाद उनके निर्माणाधीन मकान अधर में लटके हैं। जरूरतमंद परिवारों काे दूसरी किस्त जारी न होने व बारिश के मौसम के कारण मकान का कार्य बीच में रुकने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोग बारिश के चलते घरों पर तिरपाल डालकर रहने को विवश हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की, कि बीपीएल परिवारों को जल्द दूसरी किस्त की राशि जारी की जाए, ताकि वह अपने मकान बना सकें। वह दूसरी किस्त के लिए कई बार एडीसी कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें