फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-12 में 1.05 करोड़ से बनेंगी पार्किंग और पक्की सड़कें-गलियां

सोनीपत। वार्ड नंबर-12 में पार्किंग की समस्या दूर करने और खस्ताहाल सड़कों व गलियों को पक्का करने के लिए 1.05 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए हैं। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने इन कार्यों का शुभारंभ किया। परियोजनाओं के तहत सुभाष चौक पर पार्किंग बनाई जाएगी, सुभाष चौक से मित्तल अस्पताल तक सड़क को मास्टिक तकनीक से पक्का किया जाएगा और जीवन नगर की गलियों में सीसी निर्माण कराया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने बताया कि बाजार क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग की समस्या को देखते हुए सुभाष चौक पर 26 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ चौक का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। पार्किंग बनने से बाजार में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए व्यवस्थित जगह मिल सकेगी और सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। वहीं, 42 लाख रुपये की लागत से सुभाष चौक से मित्तल अस्पताल तक सड़क को मास्टिक तकनीक से पक्का किया जाएगा। मॉडल टाउन में ठाकुरद्वारा सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर भी मास्टिक तकनीक से सड़क निर्माण कराया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में सड़क की सतह बेहतर होने और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। जीवन नगर की गलियों का होगा सीसी निर्माण जीवन नगर में 37 लाख रुपये की लागत से राम मंदिर वाली गली और सोनू डेयरी वाली गली को सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से पक्का किया जाएगा। इन गलियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सड़क, गलियों, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें समय पर पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान निगम पार्षद साधना तनेजा, पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा, शशिपाल अरोड़ा, सन्नी चोपड़ा, ओमप्रकाश, सोनू शर्मा, नवीन कुंडू, डॉ. तारा और अर्जुन देव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें